बीना: झांसी बीना रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरने से अज्ञात यात्री की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Jun 4, 2026 पुलिस को सूचना मिली थी कि झांसी बीना रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरने से अज्ञात यात्री की मौत हो गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से दस्तावेज मिले हैं जिसके आधार पर मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु की है।