लोहरदगा: लोहरदगा में पेसा नियमावली-2025 पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, ग्राम सभाओं के अधिकार और स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने पर जोर।
लोहरदगा जिला परिषद सभाकक्ष में शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे पेसा नियमावली, झारखंड-2025 विषय पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पेसा नियमावली के विभिन्न प्रावधानों, ग्राम सभाओं की भूमिका तथा अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने से जुड़े विषयों पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।