मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के मखनहा गांव पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने पूर्व ग्राम प्रधान और हिंदू वाहिनी के नेता दीपक सिंह के परिजनों से भेंट की और परिवार में आयोजित मांगलिक उत्सव पर आशीर्वचन दिया। क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।