छतरपुर पुलिस विभाग में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 10 वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ 134 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस सूची में कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक के नाम शामिल हैं। जिसकी जानकारी एसपी ने सोमवार की दोपहर 2:30 बजे दी है।