देवघर: कंचन माला स्मृति मंदिर बजरंग धाम में भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को मुफ्त सत्तू शरबत बांटा गया
भीषण गर्मी एवं तेज धूप को देखते हुए मंगलवार के सुबह 11:00 बजे से स्वर्गीय कंचनमाला स्मृति मंदिर बजरंग धाम के प्रांगण में राहगिरो मजदूर रिक्शा चालको ठेला चालको एवं आम लोगों के बीच निःशुल्क सत्तू शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित की गई ।गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य आयोजित सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर संस्था की प्रयास की सराहना की।