शाहजहांपुर। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 'सहयोग संस्था' ने मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में एक वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। संस्था ने जेपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मिलकर गांव के विभिन्न स्थानों पर 1100 पौधे रोपे। इस दौरान निकाली गई जागरूकता रैली ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।