केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र एवं मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोमवार दोपहर 12 बजे कोलारस पहुँचे। उनके आगमन पर कोलारस बाईपास से भव्य रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।