कपासन: बजट से पहले संवाद की सरकार: कपासन के लिए सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और रोजगार पर विधायक अर्जुनलाल जीनगर के बड़े प्रस्ताव
मंगलवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बजट पूर्व चर्चा में कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार से जुड़े दर्जनों प्रस्ताव रखे। विधायक ने माही-जाखम जल परियोजना, मेगा हाईवे, बायपास, बनास नदी पर हाई लेवल ब्रिज, नए कॉलेज, आईटीआई, स्टेडियम, बिजली जीएसएस उन्नयन और चिकित्सालय भवन की मांग