ईसागढ़: ईदौर गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ समापन, जल संरक्षण का लिया संकल्प"
शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे ग्राम ईदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चन्देरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के महत्व पर जोर देते हुए सभी ने जल स्रोतों की सुरक्षा, संवर्धन और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।