थावे: धतीवना दुर्गा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
थावे प्रखंड के धतीवना पंचायत के धतीवना राम जानकी मंदिर परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर से 3 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलने वाली नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार की दिन हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 5101 कन्याएं शामिल रही।