वाराणसी: राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ द्वारा कबीर नगर स्थित पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी ने पुष्प वर्षा कर होली मिलन समारोह मनाया। इस दौरान पटरी ठेला व्यापारियों ने विधायक पर भी पुष्प वर्षा कर होली की बधाई दी।