डोमचांच: बिंडोमोह गांव में आंधी-बारिश से बिजली का खंभा गिरा, बैल की मौत
डोमचांच प्रखंड के बच्छेडीह पंचायत अंतर्गत बिंडोमोह गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान दो बिजली के खंभे गिर गए। इस बाबत स्थानीय ग्यास खान ने मंगलवार को सुबह 6 बजे बताया कि बिजली का पोल गिरने से एक बैल खंभे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।