बीना: अंबेडकर तिराहे से निकला मसाल जुलूस, मंदसौर गोली कांड की बरसी पर दी शहीद किसानो को श्रद्धांजलि
Bina, Sagar | Jun 6, 2026 संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर मशाल जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार रात किसानों ने अंबेडकर तिराहे से किसान हाथों में मशाल लेकर निकले। और पैदल सर्वोदय चौराहे पर पहुंचे। जहां पर किसानों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मौन धारण किया।