लोहरदगा: भूमि कानूनों की जानकारी से सशक्त होगा आमजन: उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद, जल-जंगल-जमीन से है भावनात्मक रिश्ता
लोहरदगा जिला प्रशासन के सहयोग से जीएनके–लैंडसा द्वारा शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे “भूमि बोध” कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों में भूमि से संबंधित जानकारी का अभाव है, जिसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दूर किया जा सकता है।