नानपारा: नानपारा में मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, कर्बला पर सुपुर्दे ख़ाक किए गए ताजिए
जनपद बहराइच के नानपारा तहसील क्षेत्र में मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण और अकीदत के साथ संपन्न हुआ। नानपारा नगर के साथ-साथ माधी, सरैया, गुरघुट्टा, बंजरिया, अशरफा तकिया, पतरहिया, नरायनपुर कला, मटिहा और चंदनपुर जैसे ग्रामीण इलाकों में भी यह पर्व मनाया गया। मोहर्रम के अवसर पर पारंपरिक मार्गों से ताजिया जुलूस निकाले गए।