अरवल: तपोवन एक्सप्रेस को दुर्घटना से बचाने वाले लोको पायलट को विद्यालय में सम्मानित किया गया, सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई
Arwal, Arwal | Apr 9, 2025 बुधवार सुबह 9:00 बजे डंगराआहर निवासी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र लोको पायलट मोहम्मद मोहर्रम हुसैन का विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 31 जनवरी 2025को उन्होंने मुंबई-नांदेड़ मार्ग पर तपोवन एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई थी। रेलवे विभाग ने उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया।