मदनपुर: दर्दनाक हादसा: ओरा ओवर ब्रिज पर टेम्पो दुर्घटना, दिहुली के एक व्यक्ति की मौत, कई घायल
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत एरकीकला पंचायत के ग्राम दिहुली निवासी अमित चंद्रवंशी की ओरा ओवर ब्रिज पर हुए भीषण टेम्पो हादसे में असामयिक मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वह औरंगाबाद जा रहे थे। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे में रजनी देवी, सोनाली, आदर्श एवं बसंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज