बलिया: भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती जनपद में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई
Ballia, Ballia | Apr 14, 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार की सुबह 10 बजे जनपद में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आपदा विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।