बबेरू: तराया गांव में गैस सिलेंडर के पाइप से उठी चिंगारी से मकान में लगी आग, गृहस्थी का पूरा सामान जलकर हुआ खाक
Baberu, Banda | May 9, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तराया गांव निवासी गीता देवी पत्नी श्याम बिहारी यह आज शनिवार की सुबह अपने रिहायशी मकान पर गैस सिलेंडर के चूल्हे में खाना बनाने जा रही थी। जैसे गीता गैस को खोल और चूल्हे में आग लगाई, जिससे गैस पाइप में आग लग गई आग लगते ही पूरे मकान धू धू कर जलने लगा, परिजन व पड़ोसियों ने आग बुझाने मे सहयोग किया लेकिन गृहस्थी का पूरा समान जल गया।