लखनादौन: लखनादौन स्थित घरेलू गैस संचालक पर अतिरिक्त राशि वसूलने के लगे आरोप, पीड़ित उपभोक्ताओं ने वीडियो किया साझा
लखनादौन विकासखंड के लखनादौन शहर में आज दिन रविवार को शाम करीब 7:30 बजे एक उपभोक्ता ने अपनी परेशानी व्यक्त करते हुए एक वीडियो साझा किया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि, उपभोक्ता द्वारा किस तरीके से घरेलू गैस संचालक की कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान कहा जा रहा है।उसे बड़ी राशि का अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है जो कि गलत है।