सिवनी: सिवनी नगर पालिका विशेष सम्मेलन: 115 प्रस्ताव पास, कांग्रेस पार्षदों का वॉकआउट
Seoni, Seoni | Jul 6, 2026 सिवनी नगर पालिका में सोमवार को आयोजित विशेष सम्मेलन में 117 एजेंडों में से 115 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। वहीं कांग्रेस के कुछ पार्षदों ने बैठक को असंवैधानिक बताते हुए विरोध दर्ज कराया और सदन से वॉकआउट कर दिया। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर भी मुहर लगी।