मंडी: मंडी में जूनियर कबड्डी खिलाड़ियों का ट्रायल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन, 13 से 15 नवंबर तक राजगढ़ में मुकाबले
Mandi, Mandi | Nov 2, 2025 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जूनियर लड़के और लड़कियों का चयन ट्रायल रविवार को मंडी के पडल ग्राउंड में आयोजित किया गया। यह ट्रायल जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा करवाया गया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी।ट्रायल एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल ठाकुर और अध्यक्ष टेक चंद शर्मा की देखरेख में संपन्न हुए।