बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में आंधी-तूफान में सड़क पर गिरा विशाल ईमली का पेड़, यातायात बाधित
बख्तियारपुर में सोमवार की शाम करीब 5 बजे अचानक आए आंधी-तूफान और झमाझम बारिश के दौरान बरियारपुर स्थित बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज जाने वाले मार्ग पर वर्षों पुराना विशाल ईमली का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद स्थानीय लोगों की सामूहिक प्रयास से काफी