पीलीभीत: धनाराघाट हादसे के पीड़ित परिजनों को मिलेगा मुआवजा, सांसद जितिन प्रसाद सौंपेंगे चेक
पीलीभीत। हजारा थाना क्षेत्र के धनाराघाट शारदा नदी में 18 जनवरी को स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले एक किशोर व युवक के परिजनों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस हादसे में चंदिया हजारा निवासी किशोर सौरभ मंडल, सुमित ढली तथा जेठापुर निवासी युवक अवधेश की शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई थी।