पीलीभीत: गढ़वाखेड़ा सड़क हादसे में मृतकों की संख्या तीन, घायल युवक ने बरेली में तोड़ा दम
पीलीभीत। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गढ़वाखेड़ा में 14 जनवरी को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल महुआ गुंदे गांव निवासी मिशन बाजपेई ने बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।