मांझी: जलवायु अनुकूल कृषि पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
Manjhi, Saran | Apr 13, 2026 जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के बीच किसानों को सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र मांझी द्वारा सोमवार को एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकियों पर विशेष जोड़ दिया गया। इस प्रशिक्षण में 25 किसानों ने भाग लिया।