मैहर: तेज आंधी से तहसील परिसर में विशाल पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला
पुरानी कचहरी परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पास मैहर मे तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ अचानक उखड़कर गिर पड़ा। पेड़ मंदिर के सहारे जाकर अटक गया।वकीलों एवं स्टांप वेंडरों के चैंबरों को हल्का नुकसान जरूर पहुंचा।लेकिन किसी कें हताहत नहीं होने की खबर बताई गई हैं।