गाण्डेय: अचानक बदला मौसम: गांडेय के अहिल्यापुर समेत कई इलाकों में छाए बादल
Gandey, Giridih | Apr 29, 2026
बुधवार की शाम करीब 4 बजे के आसपास अचानक मौसम ने करवट बदल दी और गांडेय प्रखंड क्षेत्र के अहिल्यापुर क्षेत्र समेत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में अचानक बादल छा गए. वहीं शुरूआती समय में हल्की-फुलकी गर्जन के साथ बूंदा-बूँदी बारिश होना शुरू हो गया। बाद में यह बूंदा -बूँदी बारिश थोड़ी तेज हवाओं और थोड़ी तेज बारिश में तब्दील हो गया।।