आरा: आरा-अरवल मार्ग पर सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर बस स्टैंड के समीप हुए सड़क हादसे में जख्मी फेरी वाले की मौत
Arrah, Bhojpur | Nov 5, 2025 आरा-अरवल मार्ग पर जिले के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर बस स्टैंड के समीप हुए सड़क हादसे में जख्मी फेरी वाले की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी बीरेन्द्र साह का 35 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार है।