डीग: गांव परमदरा में गुर्जर समाज ने मनाया क्रांति दिवस, कोतवाल धन सिंह गुर्जर को दी श्रद्धांजलि
Deeg, Bharatpur | May 10, 2026 गुर्जर समाज द्वारा रविवार को ग्राम परमदरा में प्रिंसिपल शिवराम सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के प्रणेता कोतवाल धन सिंह गुर्जर चपराना का भावपूर्ण स्मरण करते हुए क्रांति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए।