डिवाइडर से टकराई कार, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच घायल शादीसमारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब विदाई के बाद घर लौट रही कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।