मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम अंतर्गत पन्ना विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएमश्री छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना आज रविवार 18 जनवारी को शाम 5 बजे जिला समन्वयक अनीता जाटव के मार्गदर्शन में गरिमामय कार्यक्रम संपन्न हुआ।