लोहरदगा: बारिश में कीचड़ से मुसीबत, सहेदा बाईपास निर्माण स्थल पर फंसे कई हाइवा
लोहरदगा जिले के सहेदा क्षेत्र में बन रहे बाईपास सड़क निर्माण कार्य के दौरान बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है। बीते देर शाम हुई बारिश के कारण निर्माण स्थल की जमीन पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई, जिससे कई हाइवा (हाइवे ट्रक) कीचड़ में फंस गए। बताया जा रहा है कि बाईपास सड़क का निर्माण कार्य वर्षों बाद शुरू तो हुआ है, लेकिन काम कछुए की चाल से चल रहा है। ऐसे में हल्की