महोबा: शुक्रवारी बाजार के सामने #नामदेव समाज का निशुल्क हेल्प डेस्क शुरू, समाज सेवा को मिलेगा नया मंच
Mahoba, Mahoba | Jul 20, 2025 संत शिरोमणि नामदेव समाज सेवा समिति द्वारा तहसील परिसर के पास शुक्रवारी बाजार के सामने निशुल्क नामदेव हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन समाज के संरक्षक रमाशंकर नामदेव ने किया। यह हेल्प डेस्क समाज के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह, सदस्यता और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम बनेगा।