मिर्ज़ापुर: जनपद में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, जीआईसी में स्ट्रीट वेंडरों के लिए आयोजित कार्यक्रम का पंडाल उड़ा
जनपद में रविवार की सुबह 7:00 बजे आई आंधी और पानी ने खूब तबाही मचाई। जीआईसी में स्ट्रीट वेंडरों के लिए आयोजित कार्यक्रम में लगाए गए पंडाल उड़ गए। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रहीं। हालांकि समय रहते किसी तरह से पंडाल को दुरुस्त कराया गया। वहीं तेज बारिश से जगह-जगह जल जमा हो गया। रोडवेज परिसर में पानी जमा हो गया।