सुपौल: विश्व पर्यावरण दिवस पर सुपौल में चला हरित अभियान, हजारों पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Supaul, Supaul | Jun 5, 2026 पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जिलेभर में पौधारोपण, स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी चिल्ड्रेन पार्क में स्वच्छता अभियान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी सावन कुमार ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया।