खुसरूपुर: खुसरूपुर थाना क्षेत्र के शिवम स्कूल के पास एक अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार को कुचला हुई मौत।
खुसरूपुर थाना के कुर्था गांव के पास स्थित शिवम स्कूल के पास अनियंत्रित हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दिया है। जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक बैकटपुर गांव निवासी दीना पासवान के 25 वर्षीय पुत्र शंकर पासवान है। सूचना पर पहुंची खुसरूपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। मृतक के परिजन के बीच कोहराम व गांव मे मातम छाया हुआ है।