मस्तुरी: बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य शासन से मांगा जवाब, पूछा- किस आधार पर पद से हटाया गया
मंगलवार को दोपहर तकरीबन 2:00 बजे मिली जानकारी, बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई,हाईकोर्ट ने राज्य शासन से मांगा जवाब, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने पूछा है कि उन्हें स्काउट-गाइड्स जंबूरी अध्यक्ष पद से किस आधार पर हटाया गया। इस मामले में राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।