वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने गुरु पूर्णिमा पर जगद्गुरु बालक देवाचार्य की उतारी आरती
Sadar, Varanasi | Jul 10, 2025 वाराणसी : वाराणसी स्थित रामानन्दी सम्प्रदाय के पातालपुरी मठ में सांस्कृतिक एकता की खूबसूरत तस्वीर दिखाई दी। जब मुस्लिम महिलाएं पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य महाराज की आरती उतारी और तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया। मुस्लिम बन्धुओं ने जगद्गुरु को रामनामी अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर सम्मानित किया।