पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव पटना से मुंबई रवाना, INDIA ब्लॉक की मेगा रैली में होंगे शामिल
राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रविवार की दोपहर पटना से मुंबई रवाना हुए। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली में शामिल होंगे। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार में शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण के परीक्षा का पेपर लीक होने पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है।