शेरघाटी: शेरघाटी के योगापुर गांव में वज्रपात पीड़ितों को राज्य आपदा राहत कोष से मिले ₹4-₹4 लाख के चेक
शेरघाटी प्रखंड के योगापुर गांव में वज्रपात से तीन मासूमों की हुई दर्दनाक मौत के बाद बुधवार को प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता देखने को मिली। पीड़ित परिवारों को राज्य आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। अंचल अधिकारी उषा कुमारी एवं बिहार सरकार के अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक