एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के निर्देशन में जिले भर में संदिग्ध रूप से निवास कर रहे विदेशी नागरिकों के सत्यापन का विशेष अभियान तेज़ कर दिया गया है। पुलिस टीमें विभिन्न थानों के अंतर्गत किराए के मकानों, झुग्गी बस्तियों और बाहरी लोगों की मौजूदगी वाले इलाकों में पहुंचकर दस्तावेज़ों की जांच कर रही हैं।