शंभूगंज: शंभूगंज के वैष्णवी दुर्गा मंदिर में भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने टेका माथा, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
राज्य के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज गुरुवार की दोपहर बाद करीब 2 बजे शंभूगंज बाजार स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद लेते हुए राज्य की सुख समृद्धि की कामना की है। इस मौके पर जिला जदयू अध्यक्ष अमरेंद्र पटेल उपाध्यक्ष राजीव रंजन प्रखंड जदयू अध्यक्ष बालेश्वर गांधी जदयू नेता दिनेश मंडल नवल रामदेवी आदि मौजूद थे।