चिन्यालीसौड़: बगोरी में धरती आवा जन जातिया ग्राम उत्कर्ष योजना के अंतर्गत शिविर किया गया आयोजित, सरकार की योजनाओं का दिया लाभ
सीमांत गांव बगोरी में धरती आवा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के अंतर्गत जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर मे जनजातीय समाज को भारत सरकार एवं जनजातीय मंत्रालय की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई । शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी ने सरकार की ओर से संचालित जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के विषय में विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दी।