चिन्यालीसौड़: चिन्यालीसौड़ में राज्य आंदोलनकारी ने सरकारी सेवाओं में अश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की उठाई मांग
मंगलवार दोपहर 1 बजे चिन्यालीसौड़ में संगठन के अध्यक्ष बिजेंद्र प्रसाद जगूड़ी की अध्यक्षता में आंदोलनकारियों की बैठक हुई। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने लंबित मांगों का निस्तारण न होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारी लंबे समय से एक समान पेंशन 25 हजार रुपये करने व जिला नियोजन समिति में आंदोलनकारियों को नामित करने मांग कर रहे हैं।