चिन्यालीसौड़: CO उत्तरकाशी ने चौकी बनचौरा का किया औचक निरीक्षण
आज co उत्तरकाशी द्वारा थाना धरासू क्षेत्रांतर्गत चौकी बनचौरा का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा चौकी के आपदा उपकरणों की स्थिति एवं कार्यालय का जायजा लिया गया, मानसून के सीजन के दृष्टिगत आपदा उपकरणों को हर समय चालू हालात में रखने एवं किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित पुलिस राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये गये।