चिन्यालीसौड़: फील्ड हॉस्टल सभागार चिन्यालीसौड में भाजपा मंडल की बैठक सम्पन्न हुई
विकसित भारत के अमृतकाल में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार के 11 सफल वर्षों की उपलब्धियों के तहत जनपद उत्तरकाशी के मंडल चिन्यालीसौड नगर और ग्रामीण मंडल की विकसित भारत मंडल बैठक फील्ड हॉस्टल सभागार चिन्यालीसौड में सम्पन्न हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा बीते 11 वर्षों में किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर चर्चा की गई।