मंझिआंव: मझिआंव कोयल किनारे बांस में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान
मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर चार, गहिड़ी गांव में कोयल नदी किनारे बांस के झुरमुट में भीषण आग लग गई। इस आग में चार से पांच किसानों का लाखों रुपये का बांस जलकर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें करीब 200 फीट तक उठ रही थीं, जिससे कोई भी व्यक्ति पास जाकर आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर सका। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर