मैहर: अमरपाटन में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव से लोग परेशान
मैहर जिले के अमरपाटन नगर परिषद क्षेत्र में कुछ घंटों की बारिश ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालियों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न होने की बात बताई हैं।