विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के कई क्षेत्रों में बिजली की गंभीर समस्या मामूली बारिश में भी घंटे गुल रहती है बिजली
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में बिजली की समस्या बरकरार है ।लोगों का कहना है कि मामूली बारिश और हवा चलने पर भी बिजली काट दी जाती है जिससे घंटे बिजली गुल रहती है। इससे विभागीय अधिकारी पूरी तरह अनजान है और लोगों को उमस भरी गर्मी में मुश्किल का जीवन जीना पड़ रहा है।